दिल्ली में C&D कचरा प्रबंधन को लेकर MCD की सख्ती, ईस्ट जोन में अधिकारियों ने किया मौके का निरीक्षण
मोहित गौतम (दिल्ली) : दिल्ली में निर्माण और तोड़फोड़ से निकलने वाले कचरे यानी Construction and Demolition Waste के बेहतर प्रबंधन को लेकर नगर निगम दिल्ली ने जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में MCD के ईस्ट जोन के उपायुक्त ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ त्रिलोकपुरी क्षेत्र में C&D वेस्ट साइट्स का मौके पर निरीक्षण किया। नगर निगम की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, अधिकारियों ने वार्ड नंबर 191 के त्रिलोकपुरी स्थित शिवाजी रोड पेपर मार्केट और वार्ड नंबर 195 के गाजीपुर डेयरी कॉलोनी में C&D वेस्ट से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य मौजूदा कार्यों की प्रगति, साफ सफाई की व्यवस्था और निर्माण एवं विध्वंस से निकलने वाले कचरे के प्रबंधन की स्थिति की समीक्षा करना था। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित क्षेत्रों में चल रहे C&D वेस्ट प्रबंधन कार्यों की स्थिति को देखा और मौके पर मौजूद व्यवस्थाओं की समीक्षा की। नगर निगम का फोकस ऐसे स्थानों पर कचरे के अनियंत्रित ढंग से जमा होने की समस्या को कम करने और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने पर है। त्रिलोकपुरी ...