Khabar.com.IN
Latest News Loading...

डीएवी स्कूल मूनक में इंटर हाउस प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

मूनक, 14 अगस्त (दर्शन शर्मा) : बाबू वृष भान डीएवी स्कूल, मूनक में प्रधानाचार्य संजीव शर्मा के नेतृत्व में इंटर हाउस प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, पोर्ट्रेट मेकिंग और मेहंदी प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को जल संरक्षण, प्लास्टिक के कम से कम उपयोग, देशभक्ति, संस्कृति और नैतिक मूल्यों से जोड़ना था।

प्रतियोगिताओं के तहत तीसरी और चौथी कक्षा के विद्यार्थियों ने बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट प्रतियोगिता में भाग लिया। पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने जल संरक्षण विषय पर चार्ट मेकिंग की, जबकि छठी और सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने प्लास्टिक का उपयोग न करने के संदेश पर आधारित चार्ट तैयार किए। स्वतंत्रता सेनानियों के पोर्ट्रेट मेकिंग प्रतियोगिता में आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। वहीं, मेहंदी प्रतियोगिता में नौवीं से बारहवीं कक्षा तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पोर्ट्रेट मेकिंग प्रतियोगिता का विषय स्वतंत्रता सेनानी रखा गया था। चारों सदनों के विद्यार्थियों ने सभी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने आकर्षक चित्र और चार्ट तैयार किए। छात्राओं ने अपने हाथों पर सुंदर मेहंदी डिजाइनों को उकेरकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।

प्रधानाचार्य संजीव शर्मा ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट मॉडल, चार्ट, स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों और मेहंदी डिजाइनों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों में रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता और अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित होती है।

प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से प्रेरणा लेकर देश और समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को भविष्य में भी इस तरह की रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

Popular posts from this blog

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 118 आपराधिक मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तार, हत्या केस में भी 5 गिरफ्तार

दिल्ली में कचरा प्रबंधन को लेकर MCD का बड़ा एक्शन, नरेला जोन में अधिकारियों ने किया जमीनी निरीक्षण

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी, MCD के भवन तिरंगे की रोशनी से जगमगाए

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बिहार से गुजरात तक मौसम रहेगा चुनौतीपूर्ण