|
Latest Updates
Latest News Loading...

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए तेज झटके; असम में भी कंपन्न दर्ज

उत्तराखंड के चमोली जिले में देर रात आए भूकंप के तेज झटकों से पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर दिल्ली-एनसीआर का इलाका कांप उठा। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रिक्टर पैमाने पर 4.9 तीव्रता का यह भूकंप रात लगभग 10:23 बजे आया, जिसका केंद्र चमोली में जमीन से 13 किलोमीटर गहराई में स्थित था। झटके इतने तेज थे कि दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में लोग घबराकर अपने घरों और बहुमंजिला इमारतों से बाहर निकल आए। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और स्थानीय प्रशासन के अनुसार, प्रभावित इलाकों में अब तक किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

इसके अलावा, असम के नागांव जिले में भी भूकंप की गतिविधि दर्ज की गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, नागांव में तड़के 4:23 बजे 4.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र जमीन से 33 किलोमीटर गहराई पर था। प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें दोनों ही क्षेत्रों में स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Popular Posts