|
Latest Updates
Latest News Loading...

वृंदावन में सनसनीखेज वारदात: संत प्रेमानंद के युवा शिष्य ने चार मंजिला इमारत से कूदकर की खुदकुशी, कमरे से मिला खून से सना ग्राइंडर

उत्तर प्रदेश के वृंदावन स्थित वाराहघाट इलाके में एक दर्दनाक और रहस्यमयी घटना सामने आई है। संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षित 25 वर्षीय युवा साधु दीपक उर्फ रसिक दुलारी शरण ने शुक्रवार सुबह गुरु कृपा कुंज आश्रम की चार मंजिला इमारत की छत से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल साधु को इलाज के लिए सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी दीपक पिछले दो वर्षों से प्रेमानंद महाराज के परिकरों में शामिल थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

पुलिस को मृतक के कमरे की तलाशी के दौरान खून से सना एक ग्राइंडर, डायरी और अन्य संदिग्ध सामग्रियां मिली हैं। जांच में साधु का प्राइवेट पार्ट कटा हुआ पाया गया है, जिससे मामला अत्यधिक संदिग्ध हो गया है। कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और इस बात की गहन जांच कर रही है कि यह घटना आत्मघाती कदम है या इसके पीछे कोई गहरी साजिश है।

Popular Posts