|
Latest Updates
Latest News Loading...

सऊदी अरब और हूती विद्रोहियों में सैन्य संघर्ष तेज: पवित्र शहर मक्का में पहली बार हवाई हमले का अलर्ट जारी, यमन में भारी बमबारी

सऊदी अरब और यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के बीच जारी सैन्य संघर्ष बेहद गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। सऊदी अरब के नागरिक सुरक्षा विभाग ने पहली बार पवित्र शहर मक्का के साथ-साथ जेद्दा, तैफ, आभा, जाजान और यानबू जैसे प्रमुख शहरों में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया। हालांकि, बाद में प्रशासन ने अलर्ट वापस लेते हुए स्थिति के नियंत्रण में होने की पुष्टि की और नागरिकों को सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी। वहीं, हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खमीस मुशैत स्थित किंग खालिद एयरबेस पर दर्जनों मिसाइलों और ड्रोन से हमले का दावा किया, जिसमें 13 लोग घायल हुए हैं।

इसके जवाब में सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन के विभिन्न प्रांतों पर 50 से अधिक भीषण हवाई हमले किए। सऊदी अरब ने स्पष्ट किया है कि वह अपनी संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए हूती हमलों का कड़ाई से जवाब देगा।

Popular Posts