Latest Updates
Latest News Loading...

मूनक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

मूनक, 5 सितंबर (दर्शन शर्मा) : शहर के बाजार स्थित नर्वदेश्वर श्री शिव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर को फूलों और पताकाओं से आकर्षक रूप से सजाया गया।

रात्रि के समय छोटे बच्चों ने श्रीकृष्ण जन्म से संबंधित सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं। महिला संकीर्तन मंडल द्वारा भजन और कीर्तन किया गया। इसके बाद मंदिर के पुजारी पुनीत शर्मा द्वारा पूजा-अर्चना और आरती की गई। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में केक काटकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया।

भगवान को भोग अर्पित करने के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर में पहुंचे सभी श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी गईं।

शहर के श्रीराम मंदिर, छोई वाला शिव मंदिर, दादा नगर खेड़ा और ब्रह्माकुमारी आश्रम में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर झांकियां सजाई गईं। बड़ी संख्या में शहरवासियों ने अलग-अलग मंदिरों में पहुंचकर माथा टेका और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर हिन्दुस्तान कांवड़ सेना की ओर से चाट और फ्रूट का लंगर भी लगाया गया। पूर्व वित्त मंत्री परविंदर सिंह ढींडसा ने भी मंदिर पहुंचकर माथा टेका और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।

समारोह में मंदिर कमेटी, श्री गणेश उत्सव कमेटी, हिन्दुस्तान कांवड़ सेना और महिला संकीर्तन मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

पंजाब में ED के आरोपों से सियासत गरम, BJP ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांगा जवाब

31 अगस्त को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, छत्तीसगढ़ में बेहद भारी वर्षा दर्ज

दिल्ली पुलिस का 72 घंटे का बड़ा ऑपरेशन, 193 आरोपी गिरफ्तार और 10,122 क्वार्टर अवैध शराब बरामद

देशभर में बारिश का अलर्ट, 1 सितंबर से कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी

BRICS शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में ट्रैफिक तैयारियों की समीक्षा, LG ने दिए अहम निर्देश