दिल्ली पुलिस की साइबर सेल टीम (नई दिल्ली जिला) ने दिल्ली पुलिस के एसीपी विवेक भगत के खिलाफ एक मनगढ़ंत और फर्जी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में एक स्वयंभू स्वतंत्र पत्रकार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दिल्ली पुलिस अधिकारी की छवि को धूमिल करने और भ्रामक सामग्री फैलाने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फर्जी वीडियो रील को असली बताकर पोस्ट और शेयर किया था, ताकि सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाई जा सके। साइबर पुलिस टीम ने डिजिटल सर्विलांस की मदद से आरोपी को ट्रेस कर धर दबोचा। पुलिस ने फर्जी वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर फर्जी कंटेंट और भ्रामक खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।