वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंजीनियर्स और श्रमिकों के योगदान को सराहा, बताया मजबूत इच्छाशक्ति का परिणाम
मोहित गौतम (दिल्ली) : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हालिया कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान 'वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर' (WDFC) परियोजना से जुड़े सभी इंजीनियर्स, तकनीशियनों और श्रमिकों के समर्पण और कड़ी मेहनत की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े पैमाने की बुनियादी ढांचा परियोजना को साकार करने के लिए दो प्रमुख चीजों की आवश्यकता होती है।
पहली, मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति, जो देश के प्रधानमंत्री द्वारा प्रदान की गई; और दूसरी, निष्पादन की बेहतरीन क्षमता, जिसे मैदान पर काम कर रहे इंजीनियर्स और मजदूरों ने अपनी कुशलता से साबित कर दिखाया है। इस कॉरिडोर के पूरा होने से देश में माल ढुलाई की रफ्तार तेज होगी और भारतीय रेलवे के लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को एक नई मजबूती मिलेगी।