Latest Updates
Latest News Loading...

भाजपा का अखिलेश यादव पर तंज: बताया यूपी का 'परमानेंट नाराज फूफा', विकास कार्यों पर विरोध का लगाया आरोप

मोहित गौतम (दिल्ली) : उत्तर प्रदेश की राजनीति में बयानों का दौर एक बार फिर गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया के जरिए समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा तंज कसा है। बीजेपी ने अखिलेश यादव की तुलना शादी-ब्याह में हमेशा खफा रहने वाले रिश्तेदारों से करते हुए उन्हें 'यूपी का परमानेंट नाराज फूफा' करार दिया।

पोस्ट में कहा गया कि चाहे अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर का निर्माण हो, कोरोना वैक्सीन का आगमन, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का निर्माण, राफेल लड़ाकू विमानों की डिलीवरी या फिर अयोध्या का दीपोत्सव विपक्ष हर सकारात्मक कदम का विरोध ही करता है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि राज्य में हो रहे चौतरफा विकास और सांस्कृतिक पुनरुत्थान के बावजूद विपक्षी नेताओं की नाराजगी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है, लेकिन सरकार विकास की इस रफ्तार को रुकने नहीं देगी।

Popular posts from this blog

मूनक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

बरेली में 24 घंटे में 381.1 मिमी बारिश, IMD ने जारी की देशभर की ताजा वर्षा रिपोर्ट

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुलाई-अगस्त 2026 में 702 खोए और चोरी हुए मोबाइल बरामद, 534 मालिकों को लौटाए

दिल्ली में अवैध मवेशी पालन और अवैध मीट-मछली दुकानों पर एमसीडी का बड़ा एक्शन

दिल्ली पुलिस का 72 घंटे का बड़ा ऑपरेशन, 193 आरोपी गिरफ्तार और 10,122 क्वार्टर अवैध शराब बरामद