Latest Updates
Latest News Loading...

पहले अंतर्राष्ट्रीय स्पेस सम्मेलन में शामिल हुए पीएम मोदी: फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों का जताया आभार

मोहित गौतम (दिल्ली) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रथम अंतर्राष्ट्रीय स्पेस सम्मेलन (International Space Summit) को संबोधित करते हुए अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के महत्व और इसके बढ़ते वैश्विक प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त किए। सम्मेलन के आयोजन और निमंत्रण के लिए पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का धन्यवाद दिया।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि सदियों से अंतरिक्ष ने इंसानी कल्पनाओं को प्रेरित किया है, लेकिन आज के समय में यह तकनीक पृथ्वी पर लोगों के जीवन को सुरक्षित करने और बचाने में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अंतरिक्ष की संभावनाएं अनंत हैं और इसे मानव कल्याण के लिए सुरक्षित एवं उपयोगी बनाए रखना पूरी दुनिया की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Popular posts from this blog

मूनक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

बरेली में 24 घंटे में 381.1 मिमी बारिश, IMD ने जारी की देशभर की ताजा वर्षा रिपोर्ट

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुलाई-अगस्त 2026 में 702 खोए और चोरी हुए मोबाइल बरामद, 534 मालिकों को लौटाए

दिल्ली में अवैध मवेशी पालन और अवैध मीट-मछली दुकानों पर एमसीडी का बड़ा एक्शन

दिल्ली पुलिस का 72 घंटे का बड़ा ऑपरेशन, 193 आरोपी गिरफ्तार और 10,122 क्वार्टर अवैध शराब बरामद