|
Latest Updates
Latest News Loading...

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर नया सियासी संग्राम: BJP का पीएम मोदी की दिवंगत मां के अपमान का आरोप, कांग्रेस का शिक्षा व्यवस्था पर पलटवार

इंदौर में राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच तीखा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां का अमर्यादित मजाक उड़ाकर उनका अपमान किया गया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए इसे नैतिक दिवालियापन और बुनियादी मानवीय संवेदनाओं की कमी करार दिया।

वहीं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी छात्रों के अधिकारों और भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं, जिससे सरकार बौखला गई है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हॉस्टलों की कमी, बढ़ती फीस और परीक्षाओं में धांधली का मुद्दा उठाते हुए कहा कि मौजूदा व्यवस्था छात्रों के सवालों से डरती है और केवल अंधभक्त चाहती है।

Popular Posts