|
Latest Updates
Latest News Loading...

दिल्ली के तिगड़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: सब्जी बनाने के विवाद में पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दक्षिणी दिल्ली के तिगड़ी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद में एक दर्दनाक हत्याकांड का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम सब्जी बनाने को लेकर हुए मामूली विवाद में पति ने अपनी पत्नी की देसी कट्टे से गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के वक्त आरोपी पति नशे की हालत में था।

गोली चलने की आवाज सुनकर जब पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तो आरोपी कमलेश ने उन्हें गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क पड़ोसियों ने उसे पकड़कर तुरंत पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका पूनम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है और वारदात में इस्तेमाल अवैध देसी कट्टा भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार दंपति छह महीने पहले ही तिगड़ी इलाके में किराए के मकान में रहने आया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति से पूछताछ शुरू कर दी है।

Popular Posts