Latest Updates
Latest News Loading...

बूथ अध्यक्ष से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक: भाजपा के उत्तराखंड प्रवास में दिखा मजबूत संगठन ढांचा

मोहित गौतम (दिल्ली) : उत्तराखंड दौरे के दौरान भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक एकजुटता का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। दौरे के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 17 पर पहुंचकर बूथ अध्यक्ष राकेश चन्द्र आर्य के आवास पर जलपान ग्रहण किया।

इस अवसर पर पार्टी का बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक का पूरा नेतृत्व एक ही मंच पर नजर आया, जिसमें बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल, जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी शामिल रहे।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट सहित स्थानीय विधायक, पूर्व विधायक और संगठन के वरिष्ठ कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने इसे भाजपा के कैडर-आधारित मजबूत संगठन और जमीनी कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया।

Popular posts from this blog

मूनक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

बरेली में 24 घंटे में 381.1 मिमी बारिश, IMD ने जारी की देशभर की ताजा वर्षा रिपोर्ट

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुलाई-अगस्त 2026 में 702 खोए और चोरी हुए मोबाइल बरामद, 534 मालिकों को लौटाए

दिल्ली पुलिस का 72 घंटे का बड़ा ऑपरेशन, 193 आरोपी गिरफ्तार और 10,122 क्वार्टर अवैध शराब बरामद

मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी, 4-5 सितंबर को कई इलाकों में बढ़ेगी मानसूनी गतिविधि