दिल्ली पुलिस द्वारा प्रशासनिक और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित की गईं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रक्तदान शिविर में भाग लेकर समाज सेवा की मिसाल पेश करने वाले 391 दिल्ली पुलिसकर्मियों को विशेष रूप से सम्मानित किया। इसी क्रम में दिल्ली पुलिस के आयुक्त अनुराग कुमार ने अपनी पहली हवाई यात्रा पर जा रहे 20 मेधावी स्कूली छात्रों से मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन किया और हौसला बढ़ाया।
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस टीमों ने विभिन्न छात्रावासों का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की और छात्रों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रव्यापी "स्वच्छता ही सेवा" अभियान के तहत पुलिस परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने और आम नागरिकों को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए शपथ ग्रहण समारोह का भी आयोजन किया गया।