|
Latest Updates
Latest News Loading...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने दी बधाई: रणनीतिक साझेदारी और भारत-रूस संबंधों की मजबूती की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें फोन कर और बधाई संदेश भेजकर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। पुतिन ने पीएम मोदी के सफल नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में भारत सामाजिक और आर्थिक विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और वैश्विक मंच पर देश का प्रभाव काफी मजबूत हुआ है।

रूसी राष्ट्रपति ने दोनों देशों के बीच की 'विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी' को प्रगाढ़ बनाने में पीएम मोदी के व्यक्तिगत योगदान का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत और रूस के संबंध सहयोग और आपसी विश्वास के सिद्धांतों पर मजबूती से टिके हुए हैं।

Popular Posts