दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। आउटर-नॉर्थ जिले की बवाना थाना पुलिस ने कनाडा में बैठे एक वांछित अपराधी के इशारे पर हत्या की साजिश रचने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। इनके पास से 5 पिस्तौल, 10 कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
इसके अलावा, नरेला में पुलिस टीम ने एक महिला समेत दो ड्रग तस्करों को दबोचकर उनके कब्जे से 939 ग्राम हेरोइन, 615 ग्राम मिलावटी पदार्थ, 7.93 लाख रुपये नकद और एक चोरी की एसयूवी बरामद की है।
वहीं, महिला सुरक्षा को मजबूती देने के लिए दिल्ली पुलिस ने महिला पीसीआर बेड़े में 20 नए मल्टी परपज व्हीकल (MPVs) शामिल किए हैं। इधर, उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू ने नॉर्थ कैंपस स्थित बोन्टा पार्क का निरीक्षण कर अधिकारियों को पर्याप्त रोशनी और नियमित गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।