दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजों के लिए वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी है। 40.46 प्रतिशत मतदान के बाद सुबह से शुरू हुई मतगणना में चार मुख्य पदों पर कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई (NSUI) के विजय शंकर मीणा और एबीवीपी (ABVP) के यश डबास के बीच पल-पल बढ़त बदल रही है।
शुरुआती दौर में बढ़त बनाने के बाद यश डबास को पछाड़कर विजय शंकर मीणा आगे निकल गए हैं। वहीं, सचिव पद पर एबीवीपी की रिया छावड़ी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त बनाए हुए हैं। चुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर उपाध्यक्ष पद पर देखने को मिला है, जहां निर्दलीय प्रत्याशी दीपांशु शौकीन भारी वोटों के अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं। इसके अतिरिक्त संयुक्त सचिव पद पर भी एनएसयूआई और समाजवादी छात्र सभा (SCS) के उम्मीदवार के बीच मुकाबला बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है।