|
Latest Updates
Latest News Loading...

मूनक में बिजली कटौती के विरोध में अकाली दल का प्रदर्शन, एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

मूनक, 16 सितंबर (दर्शन शर्मा) : पंजाब में बिना पूर्व सूचना के हो रही बिजली कटौती के विरोध में शिरोमणि अकाली दल बादल की ओर से मूनक में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन की अगुवाई हल्का इंचार्ज एडवोकेट गगनदीप सिंह खंडेबाद और बीसी विंग के जिला अध्यक्ष निर्मल सिंह कडैल ने की। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए तथा बिजली कटौती के मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान एडवोकेट गगनदीप सिंह खंडेबाद और अन्य नेताओं ने कहा कि लगातार बिजली कटौती से खेती, उद्योग, कारखानों, दुकानदारों और अन्य कारोबार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली की नियमित आपूर्ति नहीं होने के कारण किसानों को समय पर कृषि कार्य करने में परेशानी हो रही है। वहीं, औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।

प्रदर्शन के बाद अकाली दल के नेताओं ने बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग को लेकर मूनक के एसडीओ जोधा राम को ज्ञापन सौंपा। नेताओं ने मांग की कि पंजाब के लोगों को बिजली कटौती से जल्द राहत दी जाए, ताकि लोग अपने कारोबार और रोजमर्रा के कार्य सुचारु रूप से कर सकें तथा किसान समय पर अपने कृषि कार्य पूरे कर सकें।

एडवोकेट गगनदीप सिंह खंडेबाद ने कहा कि यदि जल्द ही बिजली कटौती की समस्या में सुधार नहीं हुआ तो शिरोमणि अकाली दल की ओर से पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड के मुख्य कार्यालय के समक्ष धरना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार इस आंदोलन में हिस्सा लेंगे और लोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएंगे।

इस अवसर पर नायब सिंह पुनिया, टहल सिंह मांडवी, सूरजमल गुलाड़ी, अकाली दल महिला विंग की वरिष्ठ नेता बीबी दलजीत कौर भुल्लर, जत्थेदार जुगराज सिंह बागड़ी, केवल सिंह रायधराना, सरबजीत सिंह सुरजन भैणी, कृष्ण गिल बुसैहरा, सुरजीत सिंह राव, सुरिंदर सिंह रामगढ़, गुजरां हल्का प्रधान एवं बीसी विंग के नेता जसविंदर सिंह विर्क, मलकीत सिंह महासिंहवाला, जसवीर सिंह बहमनीवाला, युवा नेता गुरविंदर सिंह शेरगढ़, नवजोत सिंह मकोरड़ साहिब, जगदीप सिंह, जुगिंदर सिंह लेहल कलां, डॉ. विक्की भुटाल खुर्द, वरिष्ठ नेता सेवा सिंह बलरा, प्रितपाल सिंह हदान, परमजीत सिंह बंटी कुदनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Popular Posts