दिल्ली पुलिस का 10वां 'थाना दिवस': भारी बारिश के बीच 1,489 शिकायतों पर त्वरित सुनवाई, दिए गए कार्रवाई के निर्देश
मोहित गौतम (दिल्ली) : दिल्ली पुलिस की ओर से नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने के उद्देश्य से शुरू की गई "थाना दिवस जन सुनवाई" का 10वां सत्र सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। 5 सितंबर 2026 को राजधानी में हुए खराब मौसम और भारी बारिश के बावजूद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, जिनमें संयुक्त आयुक्त और जिला उपायुक्त शामिल हैं, ने थानों का दौरा किया और जनता से सीधा संवाद स्थापित किया।
इस विशेष सत्र में कुल 1,489 शिकायतें दर्ज की गईं, जिस पर अधिकारियों ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित थानों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस के इस पारदर्शी कदम का स्वागत करते हुए सराहना की।
यह पहल पुलिस और जनता के बीच आपसी समन्वय, भरोसा और सुरक्षा की भावना को और मजबूत बना रही है।