भाजपा का कांग्रेस पर हमला: ब्रिक्स समिट के विरोध को बताया 'नाराज फूफा' वाली मानसिकता
मोहित गौतम (दिल्ली) : भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी की कार्यशैली और बयानों पर जोरदार प्रहार किया है। भाजपा नेता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि देश में आयोजित हो रहे वैश्विक आयोजनों, जैसे भारत में होने वाले ब्रिक्स (BRICS) समिट और इससे पहले हुए वर्ल्ड एआई (World AI) समिट का विरोध करके कांग्रेस अपनी नकारात्मक और निराशावादी मानसिकता का परिचय दे रही है।
उन्होंने कांग्रेस की स्थिति की तुलना 'FOMO' (छूट जाने के डर) से करते हुए कहा कि जब भी देश का नाम रोशन होता है, विपक्ष विरोध की राजनीति पर उतर आता है। बीजेपी ने कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के हालिया बयानों को राहुल गांधी के इशारे पर दिया गया 'नाराज फूफा' जैसा बयान करार दिया और कहा कि इस तरह के जनविरोधी रवैये के कारण ही कांग्रेस आगे भी विपक्ष में ही बैठी रहेगी।