|
Latest Updates
Latest News Loading...

दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन के चलते रेल यातायात प्रभावित: 10 अक्टूबर को 215 ट्रेनें रद्द, 170 पैसेंजर गाड़ियां भी शामिल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन और सुरक्षा कारणों से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी के चलते रेल सेवाओं पर बड़ा असर पड़ा है। उत्तर रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर को दिल्ली आने और यहां से जाने वाली कुल 215 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इनमें नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली जंक्शन और तिलक ब्रिज स्टेशनों से होकर गुजरने वाली 45 प्रमुख एक्सप्रेस व मेल गाड़ियां और 170 लोकल पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।

उत्तर रेलवे प्रशासन के अनुसार, सुबह 4:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच सुरक्षा व्यवस्था और यातायात पाबंदियों के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। रद्द की गई ट्रेनों में गाजियाबाद, पानीपत, कुरुक्षेत्र, जींद, अलीगढ़, सहारनपुर, मेरठ, रेवाड़ी और पलवल रूट पर चलने वाली ईएमयू और पैसेंजर ट्रेनें प्रमुख रूप से प्रभावित हुई हैं।

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति और समय-सारणी अवश्य जांच लें। स्टेशन परिसरों में यात्रियों की सुविधा और भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल और रेलवे स्टाफ को तैनात किया गया है।