|
Latest Updates
Latest News Loading...

स्टारलिंक मुद्दे पर राहुल गांधी के बयान पर भड़की भाजपा, लगाया विदेशी धन्ना सेठों के कठपुतली बनने और U-Turn लेने का आरोप

विदेशी उद्योगपति एलन मस्क और उनकी कंपनी स्टारलिंक को लेकर सोशल मीडिया पर जारी बहस के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर कड़ा हमला बोला है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी का राजनीतिक रुख विदेशी ताकतों और विदेशी उद्योगपतियों के इशारों पर निर्भर हो गया है।

भाजपा द्वारा जारी बयान में कहा गया कि राहुल गांधी विदेशी धरती पर जाकर भारतीय लोकतंत्र पर सवाल उठाते रहे हैं और अब देश की घरेलू एवं आर्थिक नीतियों को प्रभावित करने के लिए विदेशी अरबपतियों के समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं। पार्टी ने सवाल उठाया कि एक साल पहले तक जो कांग्रेस पार्टी स्टारलिंक जैसी विदेशी सैटेलाइट इंटरनेट कंपनियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा और अन्य चिंताओं को लेकर बयानबाजी करती थी, वह अब अचानक इसके समर्थन में U-Turn क्यों ले रही है।

भाजपा ने स्पष्ट किया कि भारत एक संप्रभु राष्ट्र है और देश की नीतियां किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तय नहीं होतीं, बल्कि भारत की संसद और सरकार द्वारा जनहित में बनाई जाती हैं। पार्टी ने राहुल गांधी के इस रुख की तुलना ऐतिहासिक संदर्भों से करते हुए कहा कि विदेशी ताकतों के साथ सुर से सुर मिलाकर देश की व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा ने कहा कि देश की जनता ऐसे राजनीतिक बयानों और विदेशी उद्योगपतियों के प्रभाव में बनाई जा रही रणनीतियों को भली-भांति समझ रही है।