|
Latest Updates
Latest News Loading...

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: नई दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पुलिस ने जारी की अलर्ट रहने की अपील

मोहित गौतम (दिल्ली) : नई दिल्ली में आयोजित होने वाले आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 और अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलिस द्वारा पूरी नई दिल्ली क्षेत्र में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान विदेशी मेहमानों की सुरक्षा और सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने, सुरक्षाकर्मियों का सहयोग करने और समय-समय पर जारी होने वाली आधिकारिक एडवाइजरी का पालन करने का अनुरोध किया है।