Welcome to Khabar.com.IN – Delivering Truth, Facts, and Public Interest Journalism.

मूनक में सफाई कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू, सरकार के खिलाफ जताया रोष

मूनक, 11 मई (दर्शन शर्मा): पंजाब सफाई सेवक यूनियन के आह्वान पर पंजाब सरकार की कथित कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ सफाई सेवक यूनियन मूनक द्वारा नगर पंचायत कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। यूनियन के सदस्य 6 मई 2026 से हड़ताल पर हैं और सरकार के विरुद्ध रोष प्रदर्शन कर रहे हैं।

सफाई सेवक यूनियन के अध्यक्ष माई बख्श ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें केवल आश्वासन ही मिले हैं। उन्होंने कहा कि जब तक सफाई कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं की जातीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। आवश्यकता पड़ने पर संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

(नगर पंचायत कार्यालय के बाहर हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारी पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए।)

इस अवसर पर यूनियन के उपाध्यक्ष बलवान, उपाध्यक्ष नरेश कुमार, कोषाध्यक्ष संजीव कुमार (मारिया), मुख्य सलाहकार कृष्ण देव, सदस्य हंसराज, संजीव कुमार, सनी कुमार, जगसीर कुमार, सुनील कुमार, संदीप कुमार सहित अन्य सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

Weather Update 7 August 2026: दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, ओडिशा और केरल में बहुत भारी बारिश की संभावना

Delhi Ko Kude Se Azadi Campaign: MCD ने लगाए पौधे, ग्रीन कवर बढ़ाने की पहल

Delhi Laxmi Yojana: पात्र महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 2,500 रुपये, जानें पात्रता और जरूरी शर्तें

Parliament Monsoon Session 2026: अमित शाह की मौजूदगी की मांग पर विपक्ष का हंगामा, दोनों सदन 10 अगस्त तक स्थगित

दिल्ली में पत्नी की हत्या का खौफनाक मामला: वेब सीरीज से प्रेरित होकर रची साजिश, तीन दिन बाद आरोपी गिरफ्तार