Welcome to Khabar.com.IN – Delivering Truth, Facts, and Public Interest Journalism.

अकाली दल ने 24 मार्च की मूनक रैली को लेकर की बैठक, बीसी विंग के जिला अध्यक्ष निर्मल सिंह कडैल सम्मानित

मूनक, 21 मार्च (दर्शन शर्मा): शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की एक बैठक स्थानीय श्री गुरुद्वारा साहिब नोवीं पातशाही में एडवोकेट गगनदीप सिंह खंडेबाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष तेजिंदर सिंह संघरेड़ी, बीसी विंग के जिला अध्यक्ष निर्मल सिंह कडैल तथा युवा विंग के अध्यक्ष हरपाल सिंह खडियाल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान 24 मार्च को मूनक की अनाज मंडी में आयोजित होने वाली अकाली दल की विशाल रैली को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस रैली में पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। रैली को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सभी ने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

इसके उपरांत आयोजित एक समारोह में हाल ही में नियुक्त बीसी विंग के जिला अध्यक्ष निर्मल सिंह कडैल को शिरोमणि अकाली दल की ओर से सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपस्थित नेताओं ने कहा कि यह सम्मान निर्मल सिंह कडैल द्वारा सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्रों में दिए गए योगदान के लिए प्रदान किया गया है। उनकी सेवा भावना और समाज के प्रति समर्पण सराहनीय है।

निर्मल सिंह कडैल ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में भी समाज सेवा के लिए समर्पित रहेंगे।

(श्री गुरुद्वारा साहिब नोवीं पातशाही में आयोजित बैठक के बाद बीसी विंग के जिला अध्यक्ष निर्मल सिंह कडैल को जिला अध्यक्ष तेजिंदर सिंह संघरेड़ी, हल्का इंचार्ज एडवोकेट गगनदीप सिंह खंडेबाद एवं अन्य नेताओं द्वारा सम्मानित करते हुए)

इस दौरान तेजिंदर सिंह संघरेड़ी (जिला अध्यक्ष), गगनदीप सिंह खंडेबाद (हल्का इंचार्ज, लहरा), गुलजार सिंह (हल्का इंचार्ज, दिड़बा), हरपाल सिंह खडियाल (जिला अध्यक्ष, युवा अकाली दल), बीबी दलजीत कौर भुल्लर (पूर्व चेयरपर्सन एवं वरिष्ठ नेता, महिला विंग लहरा), जुगराज सिंह बागड़ी (सर्कल अध्यक्ष), केवल सिंह राय धारणा (सर्कल अध्यक्ष), भूपिंदर सिंह सिद्धू (जिला महासचिव), अमरीक सिंह हथन, गुरमीत सिंह घराचों, मास्टर राम सिंह देहला, सरपंच जसपाल सिंह देहला, पूर्व चेयरमैन गोल्डी चीमा, सुरजमल गुलाड़ी, रतन सिंह करोदा (सर्कल नेता), जुगराज सिंह बखोरा (सर्कल अध्यक्ष), सेवा सिंह बलरा (सर्कल अध्यक्ष), कृष्ण गिल बुसैहरा (वरिष्ठ नेता), तरसेम बुसैहरा, टहल सिंह मांडवी, परमजीत जम्मू मांडवी, गुरविंदर सिंह शेरगढ़ (हल्का कोऑर्डिनेटर, युवा अकाली दल), जगदेव सिंह खंडेबाद, प्रोफेसर हजूरा सिंह, सरबजीत सिंह सुरजन भैणी, रणवीर सिंह चोटियां, हरपाल सिंह, मनजीत सिंह मणि, एडवोकेट जगदीप सिंह संधू (लेहल कलां), हरप्रीत सिंह सेखों, सिमरत सिंह मकौर साहिब, नवजोत सिंह मकौर साहिब, मलकीत सिंह महासिंह वाला, जसविंदर सिंह विर्क, काला डूडियां, हरविंदर सिंह रोडेवाला, मनजीत मणि (सुरजन भैणी), लाल सिंह हमीरगढ़, प्रितपाल सिंह (नवा गांव), गुरविंदर सिंह होतीपुर, गुरचैन सिंह हमीरगढ़, चरणजीत सिंह काका (हमीरगढ़) तथा राजिंदर सिंह (प्रधान कडैल) सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Popular posts from this blog

ट्रैफिक चालान: पुलिस कब काट सकती है, कब नहीं? जानिए नियम और कानून

क्या दुनिया फिर से दो गुटों में बंट रही है? (अमेरिका-यूरोप बनाम चीन-रूस की नई शक्ति राजनीति)

RTI के ज़रिए पुलिस से जानकारी कैसे लें? जानिए आसान तरीका

तेल, गैस और युद्ध: क्यों ऊर्जा राजनीति का सबसे बड़ा हथियार बन चुकी है?