|
Latest Updates
Latest News Loading...

रियाद एयरपोर्ट हमले में घायल भारतीय नागरिक की मौत: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जताया गहरा दुख, हर संभव मदद का भरोसा

साऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में गंभीर रूप से घायल हुए एक भारतीय नागरिक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इस घटना में भारत के 11 अन्य नागरिक भी घायल हुए हैं। विदेश मंत्रालय और रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया के जरिए घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। विदेश मंत्री ने आश्वासन दिया कि दूतावास के अधिकारी स्थानीय प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं और घायल नागरिकों के इलाज के साथ-साथ पार्थिव शरीर को शीघ्र स्वदेश लाने के लिए सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

भारतीय दूतावास के अनुसार, अधिकारी अस्पताल प्रशासन और स्थानीय प्राधिकारियों के साथ समन्वय बनाए हुए हैं ताकि घायलों को त्वरित व सर्वोत्तम चिकित्सा देखभाल मिल सके। भारतीय दूतावास ने पीड़ित परिवार को हर संभव प्रशासनिक, कानूनी और लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करने की बात कही है।