|
Latest Updates
Latest News Loading...

दिल्ली यूनिवर्सिटी नॉर्थ कैंपस में छात्राओं से छेड़खानी करने वाला शख्स पकड़ा गया, दिल्ली पुलिस की त्वरित कार्रवाई पर शिकायतकर्ताओं ने जताया आभार

दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस क्षेत्र में छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार और उनका पीछा करने की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। छात्राओं द्वारा उपलब्ध कराए गए फोटो और वीडियो साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को तुरंत खोज निकाला। पुलिस की पूछताछ और कार्रवाई के बाद आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए लिखित में माफी मांगी और खेद प्रकट किया।

पुलिस की इस तुरंत कार्रवाई और हस्तक्षेप से संतुष्ट होकर छात्राओं ने मामले को आगे न बढ़ाने का निर्णय लिया और पुलिस टीम के त्वरित रिस्पॉन्स की सराहना की। इस मामले पर दिल्ली पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और गरिमा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। पुलिस टीम परिसर में छात्रों के लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई जारी रखेगी।

Popular Posts