दिल्ली में अवैध मवेशी पालन और अवैध मीट-मछली दुकानों पर एमसीडी का बड़ा एक्शन
मोहित गौतम (दिल्ली) : दिल्ली नगर निगम (MCD) के पशु चिकित्सा विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी जोन में अवैध मवेशी पालन तथा अवैध रूप से चलाए जा रहे मीट और मछली के ठेले-दुकानों के खिलाफ कड़ा प्रवर्तन अभियान चलाया है।
कार्रवाई के तहत ईस्ट जोन के आनंद विहार और सदभावना टैक्स स्टैंड के पास से 07 मवेशियों को जब्त किया गया। इसके साथ ही नोएडा मोड़, लक्ष्मी नगर और शकरपुर क्षेत्रों में अवैध रूप से बनाए गए अस्थायी ढांचों और अतिक्रमण को ध्वस्त कर हटाया गया। वहीं वेस्ट जोन में भी कार्रवाई करते हुए 06 मवेशियों को जब्त किया गया। निगम अधिकारियों के मुताबिक सार्वजनिक स्थलों को व्यवस्थित और स्वच्छ बनाए रखने के उद्देश्य से जमीनी स्तर पर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।