Latest Updates
Latest News Loading...

डीएवी स्कूल मूनक में स्पोर्ट्स अकादमी का शिलान्यास, पंजाब के चीफ सेक्रेटरी के.पी. सिन्हा रहे मुख्य अतिथि

मूनक (दर्शन शर्मा): बाबू वृष भान डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, मूनक में शाम लाल गर्ग स्पोर्ट्स अकादमी का शिलान्यास समारोह बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। अकादमी का नींव पत्थर पंजाब के मुख्य सचिव के.पी. सिन्हा द्वारा रखा गया।

इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन एवं सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अशोक भान, वाइस चेयरमैन तनु प्रिया, मैनेजर मधु बहल, सीता गर्ग, एलएमसी सदस्य दीपक गर्ग सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगरूर की जिला उपायुक्त पूनमदीप कौर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रवजोत कौर, सांसद विजेंद्र सिंगला, कैबिनेट मंत्री बरिंदर गोयल, फतेहगढ़ साहिब से सांसद डॉ. अमर सिंह, पीएसआईबीसी के चेयरमैन जसवीर कूदनी, सेशन जज संगरूर, डीएसपी मूनक, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, आयकर आयुक्त अभिषेक पाल, सेवानिवृत्त प्रिंसिपल सेक्रेटरी कमल कुमार चीमा, एवीडी ग्रुप के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर प्रवीण कुमार भाई, विभिन्न डीएवी स्कूलों के प्रधानाचार्य तथा अन्य शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

(डीएवी स्कूल मूनक में शाम लाल गर्ग स्पोर्ट्स अकादमी का शिलान्यास करते पंजाब के मुख्य सचिव के.पी. सिन्हा एवं स्कूल चेयरमैन, सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अशोक भान।)

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य एवं मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

स्कूल के चेयरमैन न्यायमूर्ति अशोक भान ने स्वर्गीय शाम लाल गर्ग के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके व्यक्तित्व एवं योगदान को याद किया। एलएमसी सदस्य दीपक गर्ग ने स्कूल के इतिहास और अपने पारिवारिक संबंधों के बारे में जानकारी दी। वहीं विपिन गर्ग ने बाबू वृष भान के जीवन और स्कूल की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला।

मुख्य सचिव के.पी. सिन्हा ने कार्यक्रम और स्कूल की सराहना करते हुए कहा कि स्वर्गीय शाम लाल गर्ग का जीवन सभी के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का कोई न कोई उद्देश्य होना चाहिए तथा समाज और दूसरों के लिए भी कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने क्लासिकल नृत्य, सूफी प्रस्तुतियां, होली, नवदुर्गा, गणेश वंदना तथा भांगड़ा प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का समारोह में शामिल होने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।

Popular posts from this blog

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 118 आपराधिक मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तार, हत्या केस में भी 5 गिरफ्तार

दिल्ली में कचरा प्रबंधन को लेकर MCD का बड़ा एक्शन, नरेला जोन में अधिकारियों ने किया जमीनी निरीक्षण

डीएवी स्कूल मूनक में इंटर हाउस प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी, MCD के भवन तिरंगे की रोशनी से जगमगाए

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, बिहार से गुजरात तक मौसम रहेगा चुनौतीपूर्ण