Latest Updates
Latest News Loading...

डीएवी स्कूल मूनक में बैसाखी पर्व पर सुखमनी साहिब का पाठ, बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया

मूनक, 13 अप्रैल (दर्शन शर्मा): डी.ए.वी. सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, मूनक में बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में प्रधानाचार्य संजीव शर्मा के नेतृत्व में अध्यापकों एवं विद्यार्थियों द्वारा श्रद्धा भाव से सुखमनी साहिब का पाठ किया गया।

विद्यालय के ऑडिटोरियम में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का स्वरूप विधिवत स्थापित किया गया। इस अवसर पर श्रीमती रूपेंद्र कौर, श्रीमती मोहिनी शर्मा, श्रीमती नेहा मेहता, श्रीमती राजेंद्र कौर, श्रीमती वीरपाल कौर, श्रीमती अमरजोत कौर, कुमारी जश्नदीप कौर तथा कुमारी राजवीर कौर द्वारा सुखमनी साहिब का पाठ किया गया। इसके उपरांत अरदास की गई तथा भोग डाला गया।

(डीएवी स्कूल मूनक में बैसाखी पर्व के अवसर पर सुखमनी साहिब का पाठ करते हुए विद्यार्थी एवं अध्यापक)

कार्यक्रम के दौरान एलकेजी से लेकर दूसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए बैसाखी से संबंधित प्रिंटिंग, पेंटिंग तथा आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रधानाचार्य संजीव शर्मा ने विद्यार्थियों को बैसाखी के इतिहास एवं आध्यात्मिक महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह पर्व खुशहाली, प्रगति और ऋतु परिवर्तन का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इसी दिन जलियांवाला बाग में अंग्रेज अधिकारी जनरल डायर ने निहत्थे लोगों पर गोलियां चलवाई थीं, जिसने देशवासियों के मन में स्वतंत्रता के प्रति जागरूकता और संघर्ष की भावना को और प्रबल किया।

उन्होंने आगे बताया कि बैसाखी के दिन ही श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना कर समाज को एकता के सूत्र में बांधा। अंत में प्रधानाचार्य ने सभी को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं दीं।

Popular posts from this blog

दिल्ली में MCD की बड़ी कार्रवाई, वेस्ट जोन में 5 पशु पकड़े गए और 3 अवैध डेयरियां सील

IMD में मौसम विज्ञान सचिव डॉ. टी. श्रीनिवास कुमार ने किया दौरा, मिशन मौसम की प्रगति की समीक्षा

यूनिवर्सिटी कॉलेज मूनक में सुखमनी साहिब के पाठ के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ

डीएवी स्कूल मूनक में इंटर हाउस प्रतियोगिताओं का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी, MCD के भवन तिरंगे की रोशनी से जगमगाए