Air India Flight Turbulence: एक पायलट के डोप टेस्ट पर उठे सवाल, DGCA कर रही मामले की जांच
मोहित गौतम (दिल्ली) : फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की एक फ्लाइट में हुई तेज टर्बुलेंस की घटना के बाद विमान के दोनों पायलटों के ड्रग स्क्रीनिंग टेस्ट को लेकर मामला सामने आया है। रिपोर्टों में सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि पोस्ट फ्लाइट टेस्ट में एक पायलट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि एयर इंडिया ने इस रिपोर्ट की पुष्टि नहीं की है और कहा है कि उसे अभी तक टेस्ट रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई है। मामले की जांच नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी DGCA द्वारा की जा रही है। यह घटना 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में हुई थी। उड़ान के दौरान विमान को तेज टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा था। उपलब्ध जानकारी के अनुसार विमान की ऊंचाई में अचानक बदलाव आया और विमान कुछ समय के लिए करीब 300 फीट नीचे चला गया। इस दौरान विमान में सवार यात्रियों के बीच अफरा तफरी की स्थिति बन गई थी। बताया गया है कि विमान में 137 यात्री और 8 क्रू सदस्य मौजूद थे। टर्बुलेंस के दौरान कई यात्रियों को चोटें आई थीं। घटना के बाद घायल यात्रियों को आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। नागरिक उड्...