Posts

Showing posts with the label KENT Trademark
Welcome to Khabar.com.IN – Delivering Truth, Facts, and Public Interest Journalism.

Supreme Court on KENT Fans: Kent RO को बड़ा झटका, KENT नाम से पंखे बेचने पर रोक बरकरार

मोहित गौतम (दिल्ली) : सुप्रीम कोर्ट ने KENT नाम से पंखों की बिक्री को लेकर चल रहे ट्रेडमार्क विवाद में Kent RO Systems Limited को तत्काल राहत देने से इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के उस अंतरिम आदेश में हस्तक्षेप करने से मना कर दिया, जिसके तहत Kent RO को KENT ट्रेडमार्क के तहत पंखों का निर्माण और बिक्री करने से रोका गया था। अदालत ने कहा कि हाई कोर्ट के अंतरिम आदेश में ऐसी कोई कानूनी गलती नहीं दिखाई देती, जिसके आधार पर सुप्रीम कोर्ट को उसमें हस्तक्षेप करना चाहिए। जस्टिस जेबी पार्डीवाला और जस्टिस विनोद चंद्रन की पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट के आदेश को बरकरार रखा। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि Kent RO और Kent Cables के बीच हाई कोर्ट में लंबित मुख्य मुकदमों की सुनवाई जल्द से जल्द की जाए। अदालत का मानना है कि मामले के अंतिम समाधान के लिए मुख्य विवाद की सुनवाई में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। यह विवाद KENT नाम के इस्तेमाल को लेकर है। Kent Cables का दावा है कि उसने 1984 में इंसुलेटेड वायर, केबल और इलेक्ट्रिकल कंपोनेंट्स के लिए KENT ट्रेडम...