Posts

Showing posts with the label Jharkhand Weather
Latest Updates
Latest News Loading...

बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन, झारखंड की ओर बढ़ेगा सिस्टम, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मोहित गौतम (दिल्ली) : देश के पूर्वी हिस्सों में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल तथा उत्तर ओडिशा के तटीय इलाकों के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र अब डिप्रेशन में बदल गया है। मौसम विभाग के मुताबिक यह सिस्टम अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए गंगीय पश्चिम बंगाल को पार कर झारखंड की ओर बढ़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, यह डिप्रेशन 17 अगस्त 2026 को सुबह 5:30 बजे तटीय पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश तथा उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर केंद्रित था। इसका केंद्र लगभग 22.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 88.3 डिग्री पूर्वी देशांतर के पास बताया गया है। यह क्षेत्र कोलकाता से लगभग 80 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में, बांग्लादेश के सातखीरा से करीब 80 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में, पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा से लगभग 160 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व और ओडिशा के बालेश्वर से करीब 180 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित है। मौसम विभाग के मुताबिक डिप्रेशन के अगले 24 घंटे के दौरान उत्तर-पश्चिम दिशा...