Posts

Showing posts with the label E Commerce Fraud
Latest Updates
Latest News Loading...

9 दिन में 5,121 फर्जी ऑर्डर और 42 लाख की ठगी, एक ही डिवाइस से चलता रहा ई-कॉमर्स फ्रॉड का खेल

मोहित गौतम (दिल्ली) : गुजरात के सूरत में साइबर क्राइम पुलिस ने ई-कॉमर्स कंपनी के साथ कथित तौर पर करीब 42 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले फर्जी COD ऑर्डर रैकेट का खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने महज 9 दिनों के भीतर एक ही सेलर आईडी से 5,121 ऑर्डर जनरेट किए। शुरुआत में ये ऑर्डर अलग-अलग ग्राहकों की सामान्य ऑनलाइन खरीदारी जैसे दिखाई दे रहे थे, लेकिन डिजिटल जांच में इनके पीछे एक ही डिवाइस, एक ही IP एड्रेस, एक ही मोबाइल नंबर और एक ही कस्टमर आईडी का कनेक्शन सामने आया। पुलिस के अनुसार, इस कथित फर्जीवाड़े में आरोपियों ने सूरत की ई-कॉमर्स कंपनी की Seller Protection Fund Policy का कथित तौर पर गलत फायदा उठाने की कोशिश की। इसके लिए बड़ी संख्या में फर्जी ऑर्डर तैयार किए गए और ज्यादातर ऑर्डर Cash on Delivery यानी COD के माध्यम से किए गए। पुलिस का कहना है कि इस पूरे खेल का उद्देश्य ऑर्डरों की संख्या बढ़ाकर कंपनी की भुगतान व्यवस्था का फायदा उठाना था। जांच के मुताबिक, आरोपी ‘सुखविलास क्रिएशन’ नाम की सेलर आईडी का इस्तेमाल कर रहे थे। इस एक आईडी से सिर्फ नौ दिनों में 5,121 ऑर्डर किए गए। ...