Polymer Currency Notes: भारत में अगले साल आएंगे प्लास्टिक के नोट, जानिए क्या बदलेगा और क्या नहीं
मोहित गौतम (दिल्ली) : भारत में करेंसी नोटों को लेकर एक बड़ा बदलाव आने की तैयारी है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक के बाद गवर्नर संजय मल्होत्रा ने पॉलीमर बैंकनोट्स को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी है। प्रस्तावित योजना के अनुसार, शुरुआत में कम मूल्य वाले पॉलीमर नोट जारी किए जा सकते हैं। ऐसे नोटों का इस्तेमाल आम लोगों के बीच अधिक होता है और कागजी नोटों की तुलना में इनके ज्यादा समय तक चलने की उम्मीद की जाती है। पॉलीमर नोट को आम भाषा में प्लास्टिक का नोट कहा जाता है, लेकिन यह सामान्य प्लास्टिक से बना हुआ नोट नहीं होता। इसे एक विशेष पॉलीमर सब्सट्रेट पर तैयार किया जाता है। इसकी बनावट कागजी नोट से अलग होती है और इसमें ऐसे सुरक्षा फीचर्स लगाए जा सकते हैं, जिन्हें नकली बनाना अधिक कठिन होता है। भारत में पॉलीमर नोट लाने के पीछे सबसे बड़ा कारण छोटे मूल्य के कागजी नोटों की कम उम्र बताई जा रही है। 10, 20 और 50 रुपये जैसे नोट रोजमर्रा के लेनदेन में बड़ी संख्या में इस्तेमाल होते हैं। बार बार हाथ बदलने, नमी, धूल और अन्य परिस्थितियों के कारण ये नोट जल्दी गंदे या खराब हो सक...