|
Latest Updates
Latest News Loading...

दिल्ली के आनंद पर्वत में दुस्साहस: 15 साल के किशोर की 16 बार चाकू गोदकर निर्मम हत्या, मुख्य आरोपी तुषार समेत 3 गिरफ्तार

राजधानी दिल्ली के आनंद पर्वत थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय किशोर की चाकू से 16 बार वार कर बेरहमी से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात के बाद इलाके में उपजे तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सेंट्रल जिला पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटना के महज सात घंटे के भीतर मामले का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने 19 वर्षीय मुख्य आरोपी तुषार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके साथ शामिल 15 और 17 साल के दो नाबालिग सहयोगियों को भी दबोच लिया है।

इससे पहले पीड़ित परिजनों ने पुलिस पर समय रहते कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर वारदात में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी और हत्या के पीछे के मुख्य कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है।

Popular Posts