Latest Updates
Latest News Loading...

मूनक में श्री परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई, नई प्रबंधक कमेटी का गठन

मूनक, 19 अप्रैल (दर्शन शर्मा): भगवान श्री विष्णु के छठे अवतार भगवान श्री परशुराम जयंती स्थानीय ब्राह्मण धर्मशाला में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई।

इस अवसर पर भगवान परशुराम जी की विधिवत पूजा-अर्चना की गई तथा श्री सुंदरकांड का पाठ किया गया। पाठ के उपरांत पूर्णाहुति दी गई और अटूट भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

(मूनक स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में श्री परशुराम जयंती के अवसर पर पूजा-अर्चना एवं भंडारे में शामिल श्रद्धालु)

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान परशुराम जी ने धरती पर अधर्म, अत्याचार और अन्याय का अंत कर धर्म की पुनर्स्थापना के लिए अवतार लिया था। यह दिन ज्ञान, शक्ति और न्याय का प्रतीक माना जाता है। भगवान परशुराम जी शस्त्र और शास्त्र दोनों के ज्ञाता थे।

इस शुभ अवसर पर सर्वसम्मति से नई प्रबंधक कमेटी का गठन भी किया गया। इसमें राम कुमार शर्मा को प्रधान, संदीप शर्मा को उप-प्रधान, दर्शन शर्मा को चेयरमैन, कामराज शर्मा को उप-चेयरमैन, डॉ. लज्जा राम शर्मा, राकेश कुमार शर्मा (बंबू) और हरिंदर शर्मा को सरपरस्त नियुक्त किया गया।

इसके अतिरिक्त हरदीप शर्मा को महासचिव, कुलदीप शर्मा को कोषाध्यक्ष, सुखविंदर शर्मा को संयुक्त सचिव तथा राम दास शर्मा को उप-कोषाध्यक्ष बनाया गया। एक्टिव सदस्य के रूप में बंटी शर्मा, कुलदीप शर्मा, रीपी शर्मा, प्रदीप शर्मा, अजय कुमार शर्मा और हतिश शर्मा को शामिल किया गया।

समारोह के अंत में प्रबंधक कमेटी के सभी सदस्यों ने जयंती समारोह में पहुंचे श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।

Popular posts from this blog

मूनक में सांझा मुलाजिम मंच और पेंशनर्स फ्रंट की विशाल रैली, सरकार के खिलाफ निकाला रोष मार्च

पंजाब में ED के आरोपों से सियासत गरम, BJP ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांगा जवाब

यूपी, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट, ओडिशा में 31 अगस्त तक बारिश की चेतावनी

IMD में मौसम विज्ञान सचिव डॉ. टी. श्रीनिवास कुमार ने किया दौरा, मिशन मौसम की प्रगति की समीक्षा

देशभर में बारिश का अलर्ट, 1 सितंबर से कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी