भारत‑ब्रिटेन व्यापार समझौते से सस्ती होंगी लक्ज़री कार, व्हिस्की और ब्रांडेड कपड़े
मोहित गौतम (दिल्ली) : भारत और ब्रिटेन के बीच लंबे समय से बातचीत में अटके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। समझौते के लगभग पूरा होने के बाद उम्मीद है कि भारतीय बाज़ार में ब्रिटिश लक्ज़री कार, स्कॉच व्हिस्की, ब्रांडेड कपड़े, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमतें काफी हद तक कम हो जाएँगी। क्या सस्ता होगा? जानकारों के मुताबिक, Jaguar, Land Rover, Aston Martin, Rolls‑Royce और Bentley जैसी हाई‑एंड कारों पर कस्टम ड्यूटी करीब 100‑125% से घटकर 10% तक हो सकती है। इसी तरह स्कॉच व्हिस्की पर भी टैक्स धीरे‑धीरे 150% से घटकर 75% और फिर 40% तक लाने की तैयारी है। सिर्फ कार और व्हिस्की ही नहीं, बल्कि ब्रांडेड कपड़े, जूते, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, हाई‑एंड गिफ्ट आइटम्स जैसे कई प्रोडक्ट पर भी असर दिखेगा। इससे मिडिल और प्रीमियम सेगमेंट के ग्राहकों को भी राहत मिलने की उम्मीद है। क्यों महत्त्वपूर्ण है ये समझौता? भारत‑ब्रिटेन व्यापार समझौता दोनों देशों के लिए बड़ा क़दम माना जा रहा है। • इससे भारत में विदेशी निवेश और रोज़गार के नए अवसर बन सकते हैं। • ब्रिटेन को भारतीय बा...