Posts

Showing posts with the label crossing 100
Latest Updates
Latest News Loading...

भाजपा ने राज्यसभा में फिर दूसरी बार 100 की सीमा पार की; संख्या पहुंची 102 पर

मोहित गौतम (दिल्ली) :  हाल ही में राष्ट्रपति द्वारा नामित किए गए तीन नए Rajya Sabha सांसदों के साथ अब भाजपा की संख्या उच्च सदन में 102 पहुंच गई है। इनमें प्रतिष्ठित वकील उज्ज्वल निकम, पूर्व राजनयिक हर्षवर्धन शृंगला और सामाजिक कार्यकर्ता सदानंदन मास्टर शामिल हैं। इन तीनों नामांकित सदस्यों ने पार्टी की सदस्यता स्वीकार कर ली, जिससे भाजपा दूसरी बार 100 से ऊपर पहुंची। पूर्व में अप्रैल 2022 में भाजपा पहली बार राज्यसभा में सौ के आंकड़े को पार कर गई थी। लेकिन कुछ समय बाद सदस्य संख्या में उतार-चढ़ाव आया, और दुबारा सौ के पार पहुंचने में समय लगा। वर्तमान में उच्च सदन में भाजपा का दल 102 सदस्यीय हो गया है, जिसमें पांच नामांकित सदस्यों का भी योगदान शामिल है। राज्यसभा में कुल 245 सदस्यों में से 233 सदस्यों का चुनाव विधानसभाओं द्वारा होता है, जबकि 12 सदस्यों को राष्ट्रपति नामित करते हैं, और इनमें से कई को भाजपा की ओर से समर्थित माना जाता है। इसके अलावा NDA सहयोगी दलों समेत भाजपा की स्थिति 133 सांसदों तक पहुंच गई है, जिससे संसदीय दीर्घकालीन विधेयकों की मंजूरी में समर्थन बढ़ने की उम्मीद है। इसस...