Posts

Showing posts with the label UPSC CDS Exam
Latest Updates
Latest News Loading...

UPSC-CDS परीक्षा में छात्र की मदद को आगे आई दिल्ली पुलिस, गलत सेंटर पहुंचने पर 3 मिनट पहले सही केंद्र तक पहुंचाया

मोहित गौतम (दिल्ली) : UPSC-CDS परीक्षा में शामिल होने पहुंचे एक छात्र के लिए दिल्ली पुलिस उस समय मददगार साबित हुई, जब वह परीक्षा केंद्र के बजाय गलती से दूसरे स्थान पर पहुंच गया। परीक्षा शुरू होने में महज तीन मिनट बाकी थे। ऐसे समय में थाना नॉर्थ एवेन्यू की पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए छात्र को पुलिस वाहन से उसके सही परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया। दिल्ली पुलिस के अनुसार, छात्र UPSC द्वारा आयोजित Combined Defence Services (CDS) परीक्षा में शामिल होने के लिए निकला था, लेकिन वह निर्धारित परीक्षा केंद्र के बजाय गलत स्थान पर पहुंच गया। जब उसे अपनी गलती का पता चला, तब परीक्षा शुरू होने में बहुत कम समय बचा था। स्थिति को देखते हुए छात्र के सामने परीक्षा छूटने का खतरा पैदा हो गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद नई दिल्ली जिले के डीसीपी के अधीन थाना नॉर्थ एवेन्यू के SHO रमेश कुमार सिंह और उनकी टीम ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिसकर्मियों ने समय की गंभीरता को समझते हुए छात्र को पुलिस वाहन में बैठाया और उसे उसके निर्धारित परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था की। दिल्ली पुलिस की इस त्वरित सहायता स...