Posts

Showing posts with the label New Delhi
Latest Updates
Latest News Loading...

BRICS Summit 2026: मेहमानों की सुरक्षा के साथ आम नागरिकों का भी रखा जा रहा ध्यान, दिल्ली पुलिस की हर मोर्चे पर निगरानी

मोहित गौतम (दिल्ली) : राजधानी दिल्ली में आयोजित BRICS शिखर सम्मेलन 2026 को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी की गई है। अंतरराष्ट्रीय मेहमानों और महत्वपूर्ण प्रतिनिधिमंडलों की सुरक्षा के साथ दिल्ली पुलिस आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा पर भी लगातार नजर बनाए हुए है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, राजधानी में जल, थल और नभ तीनों स्तरों पर निगरानी की जा रही है। BRICS सम्मेलन के दौरान दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को कई स्तरों पर मजबूत किया गया है। संवेदनशील इलाकों, महत्वपूर्ण मार्गों और सम्मेलन से जुड़े स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है। दिल्ली पुलिस की ओर से साझा जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा के साथ-साथ आम लोगों को किसी तरह की अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए अलग-अलग इलाकों में पुलिस की पेट्रोलिंग भी लगातार जारी है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि कुछ स्थानों पर पुलिसकर्मी पैदल गश्त कर रहे हैं, जबकि जरूरत वाले क्षेत्रों में घुड़सवार पुलिस की मदद से भी निगरानी की जा रही है। इस तरह की पेट्रोलिंग का उद्देश्य केवल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना ही नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों के बीच पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित क...

UPSC-CDS परीक्षा में छात्र की मदद को आगे आई दिल्ली पुलिस, गलत सेंटर पहुंचने पर 3 मिनट पहले सही केंद्र तक पहुंचाया

मोहित गौतम (दिल्ली) : UPSC-CDS परीक्षा में शामिल होने पहुंचे एक छात्र के लिए दिल्ली पुलिस उस समय मददगार साबित हुई, जब वह परीक्षा केंद्र के बजाय गलती से दूसरे स्थान पर पहुंच गया। परीक्षा शुरू होने में महज तीन मिनट बाकी थे। ऐसे समय में थाना नॉर्थ एवेन्यू की पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए छात्र को पुलिस वाहन से उसके सही परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया। दिल्ली पुलिस के अनुसार, छात्र UPSC द्वारा आयोजित Combined Defence Services (CDS) परीक्षा में शामिल होने के लिए निकला था, लेकिन वह निर्धारित परीक्षा केंद्र के बजाय गलत स्थान पर पहुंच गया। जब उसे अपनी गलती का पता चला, तब परीक्षा शुरू होने में बहुत कम समय बचा था। स्थिति को देखते हुए छात्र के सामने परीक्षा छूटने का खतरा पैदा हो गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद नई दिल्ली जिले के डीसीपी के अधीन थाना नॉर्थ एवेन्यू के SHO रमेश कुमार सिंह और उनकी टीम ने तत्काल कार्रवाई की। पुलिसकर्मियों ने समय की गंभीरता को समझते हुए छात्र को पुलिस वाहन में बैठाया और उसे उसके निर्धारित परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था की। दिल्ली पुलिस की इस त्वरित सहायता स...