Posts

Showing posts with the label Lost Property
Latest Updates
Latest News Loading...

दिल्ली पुलिस ने चार घंटे में ढूंढा महिला का गुम हुआ पर्स, ₹2 लाख नकद और सोने के सामान सुरक्षित लौटाए

मोहित गौतम (दिल्ली) : दिल्ली पुलिस की उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला का गुम हुआ पर्स महज चार घंटे के भीतर तलाश कर उसे सुरक्षित वापस लौटा दिया। पर्स में करीब ₹2 लाख नकद के साथ सोने का एक सिक्का और सोने की एक बाली रखी हुई थी। अशोक विहार थाने की पुलिस टीम ने महिला शिकायतकर्ता की सूचना मिलने के बाद मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस के प्रयासों के बाद कुछ ही घंटों में गुम हुए पर्स का पता लगा लिया गया। इसके बाद पर्स में मौजूद नकदी और अन्य कीमती सामान की जांच कर उसे शिकायतकर्ता को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार, पर्स और उसमें रखे सभी कीमती सामान सुरक्षित मिलने के बाद महिला शिकायतकर्ता ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। त्वरित कार्रवाई के कारण बड़ी मात्रा में नकदी और सोने के सामान को सुरक्षित वापस दिलाया जा सका। दिल्ली पुलिस लगातार गुम और चोरी हुए सामान से जुड़े मामलों में तकनीकी और पारंपरिक जांच के माध्यम से कार्रवाई कर रही है। ऐसे मामलों में समय पर सूचना मिलने पर पुलिस टीमों को जांच शुरू करने और सामान का पता लगाने में मदद मिलती है। इस मामले में अशोक वि...