Weather Alert 9 August 2026: इन राज्यों में आंधी, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मोहित गौतम (दिल्ली) : देश के कई हिस्सों में मानसून के सक्रिय रहने के बीच मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए तत्काल मौसम चेतावनी जारी की है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी जिला स्तर के पूर्वानुमान के अनुसार मेघालय, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार संबंधित क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही मध्यम बारिश और गरज चमक की स्थिति बनने की संभावना है। विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने और मौसम खराब होने के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। जारी चेतावनी में मेघालय के साउथ गारो हिल्स और साउथ वेस्ट खासी हिल्स जिलों को शामिल किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। छत्तीसगढ़ में भी कई जिलों के लिए मौसम चेतावनी जारी की गई है। इनमें बेमेतरा, बिलासपुर, कबीरधाम, महासमुंद और मुंगेली शामिल हैं। इन इल...