Posts

Showing posts with the label E-Governance
Latest Updates
Latest News Loading...

भारत में डिजिटल क्रांति: तकनीक ने कैसे बदली आम लोगों की ज़िंदगी

Image
मोहित गौतम (दिल्ली) :  भारत आज डिजिटल युग में एक नई पहचान बना चुका है। कभी जहां इंटरनेट और स्मार्टफोन केवल बड़े शहरों तक सीमित थे वहीं आज यह गांव-गांव तक पहुंच चुका है। यह बदलाव केवल तकनीकी नहीं बल्कि एक सामाजिक क्रांति है जिसे डिजिटल इंडिया कहा जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुआ यह अभियान आज देश की दिशा और दशा दोनों को बदल रहा है। डिजिटल क्रांति ने भारत के हर क्षेत्र में परिवर्तन की लहर ला दी है चाहे वह शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, व्यापार हो या शासन। पहले जहां सरकारी सेवाओं के लिए लोगों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता था अब वही काम कुछ ही सेकंड में मोबाइल ऐप या वेबसाइट के जरिए पूरे हो जाते हैं। डिजिटल भुगतान, ऑनलाइन बैंकिंग, ई-गवर्नेंस और आधार कार्ड जैसी पहलों ने आम नागरिक को सशक्त बनाया है। यूपीआई यानी यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत डिजिटल भुगतान में किसी भी विकसित देश से पीछे नहीं है। आज सब्जी बेचने वाला छोटा व्यापारी भी क्यूआर कोड स्कैन करके भुगतान लेता है। यही असली भारत की डिजिटल शक्ति है जहां तकनीक केवल अमीरों तक सीमित नहीं बल...