Posts

Showing posts with the label Denver airport
Latest Updates
Latest News Loading...

अमेरिकी विमान के लैंडिंग गियर में लगी आग, रनवे पर इमरजेंसी उतारे गए 179 यात्री

मोहित गौतम (दिल्ली) :  डेनवर एयरपोर्ट पर शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अमेरिकी एयरलाइन्स की उड़ान संख्या 3023 के टेकऑफ़ से ठीक पहले लैंडिंग गियर में आग लग गई। विमान में कुल 173 यात्री और 6 क्रू मेंबर सवार थे। अचानक धुआँ निकलते देख पायलट ने तुरंत विमान रोका और रनवे पर इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि चार यात्रियों को मामूली चोटें लगीं। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट की फायर टीम मौके पर पहुँची और आग पर काबू पाया। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, आग लैंडिंग गियर के टायर या ब्रेक सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण लगी। एयर ट्रैफिक कंट्रोल से मिले अलर्ट ने हादसे को टालने में अहम भूमिका निभाई। पायलट और क्रू की त्वरित कार्रवाई की वजह से बड़ा हादसा होते‑होते बच गया। विमानन सुरक्षा एजेंसी FAA ने इस घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। एयरलाइन्स ने बयान जारी कर कहा है कि सभी यात्रियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और वे घटना की गहन जांच करेंगे, ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी तकनीकी खामी से बचा जा सके। हादसे के बाद यात्रि...