Posts

Showing posts with the label Canada Police
Welcome to Khabar.com.IN – Delivering Truth, Facts, and Public Interest Journalism.

Canada Crime News: टोरंटो में भारतीय मूल की महिला की हत्या, 7 महीने बाद पार्टनर गिरफ्तार

मोहित गौतम (दिल्ली) : कनाडा के टोरंटो में भारतीय मूल की 30 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने करीब सात महीने बाद उसके पार्टनर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान 32 वर्षीय अब्दुल गफूरी के रूप में की है। उस पर महिला की हत्या के मामले में फर्स्ट डिग्री मर्डर का आरोप लगाया गया है। मामले की जांच टोरंटो पुलिस लंबे समय से कर रही थी और आरोपी के खिलाफ पूरे कनाडा में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। मृतका की पहचान हिमांशी खुराना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दिसंबर 2025 में उनके लापता होने की सूचना मिलने के बाद जांच शुरू की गई थी। 19 दिसंबर की रात करीब 10:40 बजे पुलिस को टोरंटो के स्ट्रैचन एवेन्यू और वेलिंगटन स्ट्रीट वेस्ट इलाके में एक महिला के लापता होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने महिला की तलाश शुरू की। अगली सुबह 20 दिसंबर को पुलिस को एक आवासीय परिसर के अंदर महिला का शव मिला। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने मौत को संदिग्ध मानते हुए मामले को हत्या की जांच में बदल दिया। इसके बाद जांचकर्ताओं ने घटनास्थल और महिला से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटानी ...