Posts

Showing posts with the label CISF
Latest Updates
Latest News Loading...

एम्स मेट्रो स्टेशन के पास CISF जवान पर महिला की फोटो खींचने का आरोप, यात्रियों ने किया हंगामा

मोहित गौतम (दिल्ली) : दिल्ली मेट्रो में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। येलो लाइन पर एम्स मेट्रो स्टेशन के पास यात्रा कर रही एक महिला यात्री की कथित तौर पर चुपके से फोटो खींचने के आरोप में CISF के एक जवान को लेकर ट्रेन के अंदर विवाद हो गया। आरोप है कि महिला की जानकारी के बिना उसकी तस्वीर मोबाइल फोन से ली गई। घटना के बाद मेट्रो कोच में यात्रियों के बीच काफी देर तक हंगामा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि महिला यात्री और उसके साथ मौजूद कुछ यात्रियों को CISF जवान की गतिविधियों पर संदेह हुआ। इसके बाद उन्होंने जवान से पूछताछ की। शुरुआत में जवान ने महिला की फोटो लेने की बात से इनकार किया। हालांकि, यात्रियों के दबाव के बाद जब उसके मोबाइल फोन की गैलरी देखने की बात सामने आई तो कथित तौर पर महिला की तस्वीर वहां मौजूद मिली। महिला की तस्वीर मोबाइल में मिलने के बाद यात्रियों का गुस्सा बढ़ गया। ट्रेन के अंदर जवान और यात्रियों के बीच तीखी बहस होने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि धक्कामुक्की की स्थिति भी बन गई। घटना से कुछ समय के लिए मेट्रो कोच में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। सोशल मीडिया पर वाय...