Posts

Showing posts with the label Amrut 2.0
Welcome to Khabar.com.IN – Delivering Truth, Facts, and Public Interest Journalism.

नवीनीकरण की राह पर दिल्ली की नैनी झील, अमृत 2.0 योजना के तहत शुरू हुआ विकास कार्य

मोहित गौतम (दिल्ली) : दिल्ली के मॉडल टाउन स्थित नैनी झील के कायाकल्प और सौंदर्यीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नगर निगम की ओर से झील को बेहतर पर्यावरणीय, मनोरंजन और सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए नवीनीकरण परियोजना शुरू की गई है। यह कार्य अमृत 2.0 योजना के तहत किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में जल प्रबंधन और सार्वजनिक सुविधाओं को मजबूत करना है। परियोजना के तहत नैनी झील में उपचारित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के पानी का उपयोग किया जाएगा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कोरोनेशन पिलर स्थित एसटीपी से उपचारित पानी को नैनी झील तक पहुंचाया जाएगा। इससे झील के जल स्तर और रखरखाव में मदद मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा उपचारित पानी की अतिरिक्त मात्रा का इस्तेमाल आसपास के नगर निगम पार्कों में सिंचाई के लिए किया जाएगा। इससे पानी के पुनः उपयोग को बढ़ावा मिलेगा और ताजे जल स्रोतों पर दबाव कम करने में मदद मिल सकती है। नैनी झील के विकास कार्य में केवल जल प्रबंधन ही नहीं, बल्कि आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण भी शामिल है। परियोजना के अंतर्गत हॉर्टिकल्चर से जुड़े काम कि...