घर से लाखों की नकदी और जूलरी चोरी के मामले में कुक गिरफ्तार, बिहार से पकड़ा गया आरोपी
मोहित गौतम (दिल्ली) : दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने घर से लाखों रुपये की नकदी और कीमती जूलरी चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए एक कुक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बिहार से पकड़कर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में नकदी, सोने के आभूषण, मोबाइल फोन और एक आईपैड बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर उस घर से चोरी करने का आरोप है जहां वह कुक के रूप में कार्यरत था। मामले की शिकायत मिलने के बाद अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने जांच शुरू की और विभिन्न तथ्यों व सुरागों के आधार पर आरोपी की तलाश की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम को आरोपी के बिहार में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से ₹5.96 लाख की नकदी बरामद की गई है। इसके अलावा भारी मात्रा में सोने की जूलरी, पांच मोबाइल फोन और एक आईपैड भी बरामद किया गया। घर में काम करने वाले व्यक्ति द्वारा कथित चोरी के इस मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई और जांच के बाद आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली। चोरी की वारदातों में अक्सर आरोपी की पहचान और उसके ठिकान...